चित्तौड़गढ़। ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आजीविका संवधर्न हेतु हिन्दुस्तान जिंक और मंजरी फाउण्डेशन का सहयोग प्रशंसनीय है, महिला एवं पुरूष मिलकर समान रूप से समाज को सशक्त करें। यह बात अति पुलिस अधीक्षक महिला अपराध शाहना खानम ने हिन्दुस्तान जिंक और मंजरी फाउण्डेशन द्वारा अंतरार्ष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सखी उत्सव कायर्क्रम में कही। उन्होंने कहा कि हषर् का विषय है कि जिले में सखी महिलाएं एकजुट हो कर स्वयं की पहचान बना रही है जो कि एक उदाहरण है। उन्होंने महिलाओं से निरंतर आगे बढने, शिक्षा से जुड़ने और महिलाओं के लिए कानून के सहयोग की बात कही। सखी उत्सव में हिन्दुस्तान जिंक चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के लोकेशन हेड दीपक सोपोरी ने कहा कि आधुनिक युग में भारतीय महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से कम नही है। ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिरण में सखी परियोजना महत्वपूणर् भूमिका निभा रहा है। महिला सखी फेडरेशन की बचत में वृद्धि इस बात की परिचायक है कि ग्रामीण महिलाएं आत्मनिभर्र हो रही है। हिन्दुस्तान जिंक महिला सशक्तिकरण और उत्थान के लिये कटिबद्ध है। सखी समूह आज उद्यमी बन कर उभरी है जो कि आथिर्क और सामाजिक सशक्तिरण का उदाहरण है। कायर्क्रम में अन्य अतिथियों ने महिलाओं का आव्हान किया कि वे धेयर् और आत्मविश्वास से स्वयं की पहचान बनाने के लिए बीडा उठाएं। उन्होंने कहा कि गृहिणी महिलाएं भी स्वयं की पहचान बना कर मुकाम हांसिल कर आत्मनिभर्र बने ताकि महिला और परिवार की आय में वृद्धि हो कर सुखी जीवन, बच्चों की शिक्षा और जिम्मेदारी को निभाने में अहम भूमिका निभा सकें। हिन्दुस्तान ंिजंक चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर द्वारा महिलाओं का महिलाओं के लिए सखी उत्सव कायर्क्रम में आस पास के क्षेत्र की 800 से अधिक ‘सखी‘ महिलाओं ने हषोर्ल्लास से भागीदारी की। महिला सशक्तीकरण को उत्सव के में मंजरी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कायर्क्रम के दौरान, सखी संगम फेडरेशन के अध्यक्ष, तारा कंवर ने कुल बचत, ब्याज एवं ऋण आदि के संदभर् में महासंघ के वित्तीय आंकडे़ प्रस्तुत किए। साथ हीे ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूह की भूमिका की जानकारी दी। कायर्क्रम के दौरान महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और खेल जैसे कबड्डी, चम्मच दौड़, कुसीर् दौड और रस्साकस्सी का आयोजन किया गया। सखी महिलाओं को सखी परियोजना के तहत उनकी उपलब्धियों और उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अतिथियों ने महिलाओं के उत्साह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा स्वयं और समाज के सशक्तिकरण हेतु किये जा रहे प्रयासो की सराहना की। अतिथियों ने सखी महिलाओं द्वारा निमिर्त स्टाॅल का अवलोकन उत्पादों की जानकारी ली। कायर्क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी रूचि भुखल, समता भटनागर, कृषि अधिकारी रतन सोलंकी, एसएचओ सुशीला, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी महेन्द्र शमार्, चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के कमोद सिंह, हेड विनोद कोठारी, तरूण मेघवाल, मनोज अग्रवाल, अनुज गुप्ता, मनीषा भाटी, हाला शेखावत, जिंक महिला क्लब की अध्यक्ष रति सोपोरी पदाधिकारी, वेदिका अग्रवाल, नीता लाड, हिमा सोलंकी, काम्या कोठारी, सुनिता राजपुरोहित, रेखा सिरवी, सीएसआर टीम एवं मंजरी फाउंडेशन की टीम उपस्थित थे। हिन्दुस्तान जिंक अपने आस पास के क्षेत्र की महिलाओं के सशक्तिरण के लिये कटिबद्ध है। चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर क्षेत्र में हिन्दुस्तान जिंक एवं मंजरी फाउण्डेशन द्वारा 370 स्वयं सहायता समूहों की 4 हजार से अधिक ग्रामीण महिलाए जिले में हिन्दुस्तान जिंक द्वारा चलाएं जा रहे कायर्क्रमो से जुडकर लाभान्वित हो रही है। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा 5 जिलों उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, अजमेंर, चित्तौडगढ़ एवं उत्तराखण्ड के पंतनगर में सखी कायर्क्रम चलाया जा रहा है।
