कांग्रेस सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ किया कुठाराघात: रहाटकर

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram
Avatar
Chittorgarh News

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ की बैठक राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी विजया रहाटकर के मुख्य आतिथ्य में भाजपा जिला कायार्लय में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए रहाटकर ने कहा कि युवा वर्ग बेहद निराश, हताश और परेशान है। कांग्रेस की राज्य सरकार के पास युवाओं के लिए कहीं कोई योजना नहीं है, कोई विश्वास नहीं है, 16 बार पेपर लीक हो चुके हैं। अशोक गहलोत ने युवाओं के भविष्य पर हथौड़ा चलाया है। राजस्थान में जंगलराज है, भ्रष्टाचार, अत्याचारों का अंतहीन सिलसिला चल रहा है। यह सरकार आपसी लड़ाई और आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़े बहुमत से अपनी अगली सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जन आक्रोश यात्राओं और सभाओं को जनता का जबरदस्त समर्थन और आशीर्वाद मिला है। कांग्रेस की 2023 में विदाई तय है। राजस्थान के आमजन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। पार्टी कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में जिम्मेदारी से काम करना है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाना है, ताकि जनता को हमारी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी मिल सके। ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है। पन्ना प्रमुख, बुथ लेवल से मण्डल स्तर तक संगठन को किस प्रकार मजबूत किया जा सकता है, उसको लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सबको मिलकर आगामी 2023 में राजस्थान में फिर से भाजपा एवं 2024 में केंद्र में मोदी की सरकार बनानी है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताते हुए चित्तौड़गढ़ विधानसभा के मुद्दों को बताया। स्वागत उद्बोधन भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक ने दिया। संचालन जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित ने किया। बैठक से पूर्व राष्ट्रीय सचिव रहाटकर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी, उदयपुर संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, विधायक आक्या, जिला प्रमुख डाॅ. सुरेश धाकड़, तेजपाल रेगर ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। बैठक में सुशील शर्मा, डाॅ. आई एम सेठिया, भंवर सिंह राठौड़, सागर सोनी, दिनेश शर्मा, रतन डांगी, पवन आचार्य, रोहिताश्व जाट, रणजीत सिंह, प्रवीण सिंह, प्रधान सुशीला कंवर, देवेंद्र कंवर, करनल सिंह, रघु शर्मा, आशा पोखरना, शैलेंद्र झंवर, सुधीर जैन, मनोज पारीक, राजन माली, अनिल ईनाणी, ओम प्रकाश शर्मा, विश्वनाथ टांक, प्रकाश भट्ट, कैलाश जाट, रामेश्वर धाकड़, दुष्यंत सिंह, शिवराज सिंह, हरीश ईनानी, प्रदीप काबरा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश आमेरिया, गोटु लाल सुथार, एमडी शेख, सी पी नामधराणी, अनन्त समदानी, रश्मि सक्सैना, विमला शर्मा, रेणु मिश्रा, सिम्पल वैष्णव, चंचल राव, संजू लढ्ढा, सुनील रजक, जगदीश वैष्णव, दिलीप धाकड़, नरेंद्र पोखरना, लोकेश त्रिपाठी, भरत जागेटिया, हर्षवर्धन सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, सुनीता शर्मा, विमला कुमावत, भारती वैष्णव, यशोदा टेलर, प्रेमलता गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment