
- रिवाल्वर सप्लायर करने वाला गिरफ्तार
निंबाहेड़ा। कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक नाबालिग के कब्जे से अवैध रिवाल्वर जब्त की है, वहीं मामले में उक्त रिवाल्वर को सप्लाई करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा फूलचन्द टेलर द्वारा एएसआई सूरज कुमार मय जाब्ता कांस्टेबल सुमित कुमार, विजय सिंह, ज्ञानप्रकाश, हेमन्त की टीम गठित की गई। एएसआई सूरज कुमार को शुक्रवार को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि मण्डी चौराया निम्बाहेडा के पास एक व्यक्ति खड़ा हुआ हैं, जिसके पास अवैध हथियार होने की पूर्ण सम्भावना है। जिस पर वे मय पुलिस टीम के मण्डी चौराया निम्बाहेडा पर पहुंचे जहां पर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये का व्यक्ति नजर आया। जो पुलिस जाब्ता को देखकर मौके से भागने लगा, जिसको पुलिस ने घेरा देकर रोका। उक्त लड़का काफी घबराया हुआ था। जिसका नाम पता पुछा तो उक्त लड़का नाबालिग होना पाया। जिसके कब्जे से एक अवैध रिवाल्वर मिली जिसको जब्त कर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। विधि से संघर्षरत बालक को बाद तफ्तीश हेतु बाल सम्प्रेषण गृह चित्तौडगढ में दाखिल करवाया गया है। विधि से संघर्षरत बालक ने अनुसंधान के दौरान पुछताछ पर उक्त रिवाल्वर अपने दोस्त श्रीराम कालोनी निम्बाहेडा निवासी भरत पुत्र ओमप्रकाश टेलर से रिल्स/फोटो खींचने के लिये खरीदना बताया। जिस पर शनिवार को आरोपी भरत टेलर को जांच के बाद प्रकरण में गिरफ्तार किया गया हैं।