चित्तौड़गढ़। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाए जाने के तहत पुलिस अधीक्षक कायार्लय के समस्त पुलिस कर्मी व मंत्रालयिक कमिर्यों को एकता और सद्भावना की शपथ दिलाई गई।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि भारत में हर साल 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस का संबंध भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से है। 20 अगस्त को राजीव गाँधी की जयंती होती है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त पुलिस कर्मी व मंत्रालयिक कमिर्यों को एएसपी बुगलाल ने एकता और सद्भावना की शपथ दिलाई। एएसपी बुगलाल मीना ने कर्मचारियों से कहा कि सद्भावना दिवस का उद्देश्य सभी धर्मो, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय अखंडता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ाना है।
Post Views: 4,453